स्वामी हरी गिरी आश्रम में पधारे गणपति, गणेश चतुर्थी पर की पूजा अर्चना

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज स्वामी हरि गिरि और राजेश्वरानंद भारती के सन्यास आश्रम ककीरा में गणेश चतुर्थी के उत्सव में आश्रम के ट्रस्टी देवेंद्र राज महाजन की अगुवाई में आश्रम के पंडित रेवाधर गरकोटी के द्वारा पूरी विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणपति की मूर्ति को आश्रम के यज्ञ शाला मे रखा गया। जहां आश्रम के ट्रस्टियों के द्वारा गणपति की मूर्ति को उठाकर पूरी विधि विधान के साथ भगवान गणपति को आसन में बिठाया गया।

उन्होंने बताया कि आज गणपति चतुर्थी का पहला दिन है, भगवान गणपति की मूर्ति को नहला दुहला के गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ उनको उनका स्थान दिया गया और उसके बाद सभी लोगों द्वारा पूजा अर्चना के बाद पंडित रेवाधर के द्वारा आरती उतार कर सभी को गणपति उत्सव की बधाई दी।

स्वामी हरी गिरी आश्रम में पधारे गणपति, गणेश चतुर्थी पर की पूजा अर्चना

प्रसाद वितरन के बाद नर्सिंग की कन्याओं के भजन कीर्तन किया। उसके बाद सभी लोगों के द्वारा भगवान गणपति का दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। भगवान गणपति उत्सव के मौके में यहां पर सुबह और शाम स्थानीय लोगों और नर्सिंग के कन्याओं के द्वारा भजन कीर्तन और आरती की जाएगी।

ठीक 11 दिन के बाद पूरे बाजे गाजे के साथ गणपति बप्पा मोरया के धुन में नाचते हुए 16 सितम्बर को ओभारडी के खड्ड में गणपति बप्पा की मूर्ति को जल प्रवाह कर दिया जाएगा।उस के बाद सभी लोगों के लिए आश्रम मे लंगर का आयोजन भी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...