‘बच्चों की जिंदगी के पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण’

--Advertisement--

ग्राम पंचायत भौंखर में पोषण माह के तहत आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने शनिवार को ग्राम पंचायत भौंखर के आंगनवाड़ी केंद्र भौंखर में पोषण माह के तहत पोषण दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान वीरेंद्र सिंह ने की।

इस अवसर पर लदरौर वृत्त की पर्यवेक्षक आशा रानी ने उपस्थित लोगों को पोषण अभियान के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। बच्चों के सही पोषण की चर्चा करते हुए आशा रानी ने बताया कि किसी भी बच्चे की जिंदगी के पहले 1000 सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसी अवधि के दौरान उसका सबसे ज्यादा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

पर्यवेक्षक ने कहा कि इन 1000 सुनहरे दिनों के दौरान बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने छह माह से अधिक आयु के बच्चों के पोषाहार के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। स्वास्थ्य सुपरवाइजर सावित्री देवी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भी लोगों को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं ने भी पोषाहार के विषय पर गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरुक किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पंचायत सदस्य संजीव कुमार, सरिता देवी, मनोरमा देवी, मीरा देवी, मनजीत सिंह, क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स, महिला मंडल की पदाधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...