भरमौर-भरमाणी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, धर्मशाला के 3 लोग घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर-भरमाणी माता मंदिर मार्ग पर रात साढ़े 8 बजे एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 मणिमहेश यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला के कुछ लोग मणिमहेश यात्रा पर निकले थे। कार सवार यात्री भरमौर से भरमाणी माता मंदिर की ओर जा रहे थे। भरमौर से मात्र आधा किलोमीटर दूर गोठडू नाली में अचानक कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 फुट नीचे लुढ़क गई।

रात को अंधेरा होने के बावजूद अन्य यात्रियों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया। एमरजैंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर रुचिका ठाकुर ने बताया कि चालक को अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य 2 को भी चोटें आई हैं। तीनों की हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...