छतरी से नाबालिगा का अपहरण कर नगवाईं में किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

--Advertisement--

छतरी से नाबालिगा का अपहरण कर नगवाईं में किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

मंडी – अजय सूर्या

पुलिस थाना जंजैहली में नाबालिगा को भगाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिगा के पिता ने जंजैहली थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 अगस्त को उसकी 17 वर्षीय बेटी किसी काम से बाजार गई हुई थी, जहां से उपतहसील छतरी निवासी सुनील कुमार उसे जबरदस्ती कार में भगाकर नगवाईं ले गया।

कार में उस समय 4 अन्य लोग भी सवार थे, जिनमें एक युवक का नाम योगराज था। नगवाईं पहुंचकर सुनील कुमार ने उसे योगराज के हवाले किया। योगराज ने बेटी को बताया कि अब हम पति-पत्नी हैं, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप हैं कि योगराज ने उसकी बेटी का फोन भी छीन लिया, ताकि वह अपने माता-पिता से संपर्क न कर सके। एक दिन मौका मिलते ही नाबालिगा आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग गई और अपने मां-बाप के घर पहुंच गई।

पुलिस ने नाबालिगा के पिता की शिकायत पर आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दुष्कर्म का आरोपी अभी फरार है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को गोहर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

एएसपी सागर चंद्र के बोल

एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले के दूसरे आरोपी योगराज को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अपहरण वारदात में इस्तेमाल कार और नाबालिगा का फोन बरामद किया जाना शेष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...