प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ ना करें खिलवाड़ – रूमित सिंह ठाकुर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सताधीन सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने के इलावा अभी तक और कुछ नहीं किया। सुख सुख बोलते बोलते दुखों का पिटारा खोल दिया।

सरकार में आने से पहले बड़े बड़े वादे किए, नौकरी के नाम पर युवाओं से, 1500 के नाम पर महिलाओं की भावनाओं से, छात्र छात्राओं से पेंडिंग रिजल्ट के नाम पर, किसानों के साथ, प्रदेश की छाती को छलनी कर महंगा सीमेंट देकर, हमारे प्रदेश का पानी, बिजली अन्य राज्यों को बेचकर, प्रदेशवासियों को सब कुछ महंगा कर, चुनाव से पहले खरबोपति वाले वादे किए और अब फकीर बन कर प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है।

युवा सड़को पर रो रहा है, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सड़को पर अपने रोजगार के लिए, किसान सड़को पर, छात्र छात्रा सड़को पर, कर्मचारियों को सड़को पर आना, सरकार की विफलता को दर्शाता है।

उसके साथ साथ NEET EXAM QUALIFIED और MBBS में QUAILIF करने के बाद प्रदेश में सीट आवंटन पर प्रदेश के स्थानीय युवाओं के अधिकारों का हनन करते हुए प्रदेश सरकार ने, हाई मैरिट सूची में शामिल होने के बावजूद, प्राइवेट कॉलेज को सुविधा देकर महंगी फीस करने के साथ बाहरी राज्यों से आए युवाओं को सीट आवंटन पर प्राथमिकता दी जा रही है। जो कि प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है और बहुत जल्दी प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये मेरा प्रदेश के युवाओं से वादा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...