सुंदरनगर में मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि को सरकार से मिली स्वीकृति

--Advertisement--

सरकार से मिली 130 बीघा भूमि की स्वीकृति

नेरचौक/मंडी – अजय सूर्या 

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक (एएमआरयू) के स्थाई परिसर को बनाने के लिए एएमआरयू प्रबंधन द्वारा चिन्हित भूमि को सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। एएमआरयू द्वारा सथाई परिसर निर्माण को लेकर सुंदरनगर के बलग में 130 बीघा भूमि चिन्हित की गई थी। इसके लिए वाइस चांसलर सुरेंद्र कश्यप व रजिस्ट्रार अमर नेगी द्वारा राज्यपाल से भी मिलकर जमीन की अनुमति जल्द दिलाने का आग्रह किया था।

अभी अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय का संचालन श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के परिसर में किया जा रहा है। अभी तक अपना परिसर न होने के कारण प्रबंधन को संचालन को काफी मुस्किलों का सामना करना पड़ रहा है

मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए बल्ह में ही मेडिकल कॉलेज के नजदीक ढांगू में भूमि चिन्हित की गई थी। सरकार द्वारा इसकी मंजूरी भी प्रदान कर दी गई थी। बरसात के कारण काफी जमीन खड्ड में बह गई थी । इसलिए सुंदरनगर के 130 बीघा भूमि मिलने पर उसे सरकार के पास स्वकृति के लिए भेजा था।

वाइस चांसलर सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा सुंदरनगर में अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी स्थित नेरचौक (एएमआरयू) के स्थाई परिसर के निर्माण को चिन्हित भूमि को प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामले को आरंभ करने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब आगे की प्रक्रिया जल्द आरंभ की जाएगी।

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सबसे पहले प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी व होस्टल आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा जिससे अटल चिकित्सा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय का कार्य शुरू किया जा सकेगा। अन्य भवन व विभाग उसके बाद नियमित रूप से निर्मित किए जायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...