नौहराधार कोऑपरेटिव बैंक घोटाला : आरोपी सहायक प्रबंधक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

--Advertisement--

संगड़ाह, 29 अगस्त – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोपी सहायक प्रबंधक ज्योति प्रकाश को वीरवार को पांच दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नौहराधार कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में हुए इस 4.02 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच शिमला से आई ऑडिट टीम कर रही है। आरोपी सहायक प्रबंधक 2013 से इस शाखा में कार्यरत था और जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उसने कब से और कितना घोटाला किया है।

शिमला से आए एमडी श्रवण मांटा और हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने कल मीडिया को बताया कि अभी तक जांच 2017 तक की अवधि को कवर कर रही है। ऑडिट टीम हर वाउचर की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें दो-तीन दिन और लग सकते हैं।

एमडी श्रवण मांटा ने नौहराधार बाजार में व्यापार मंडल के सदस्यों से मुलाकात की और जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने दुकानदारों से भी बात की और भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति का पैसा नहीं हड़पने दिया जाएगा। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई को भी जांच के लिए लिखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...