राजगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत

--Advertisement--

राजगढ़, 29 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जनपद के राजगढ़ उपमंडल के सनियो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां भारी बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7:30 बजे के आस-पास की है। जब बारिश के दौरान घर पर  बिजली गिरने से पदमा देवी (पत्नी नरेंद्र) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही उपप्रधान नवीन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी। तहसीलदार उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की। मृतका का शव राजगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। दु:खद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा...