गिरिपार की बेटी प्रीति ने पास की मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा, छोटी सी उम्र में चौथी बड़ी सफलता

--Advertisement--

संगड़ाह, 29 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के  अवांठा गांव की होनहार बेटी प्रीति ने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास कर भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट नर्सिंग बनने का गौरव हासिल किया है। प्रीति की इस सफलता ने सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रीति की लगातार चौथी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रीति ने पहले कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की परीक्षा पास की। फिर शिमला के चमियाना में आईजीएमसी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्टाफ नर्सिंग का पद संभाला। इसके बाद एम्स बिलासपुर में स्टाफ नर्सिंग की परीक्षा पास कर उन्होंने वहां अपनी सेवाएं शुरू कीं। अब मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास कर प्रीति ने अपने क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है।

प्रीति की प्रारंभिक शिक्षा रूप तारा पब्लिक स्कूल गाताधार में हुई और उन्होंने जमा दो की परीक्षा शिशु विद्या निकेतन नाहन से उत्तीर्ण की। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई सिरमौर जिले के बडू साहिब कॉलेज से पूरी करने के बाद प्रीति ने लगातार चार महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रीति के परिवार में उनके भाई शुभम ने आईआईटी हमीरपुर से बीटेक और दूसरे भाई प्रियांशु ने मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस कर रहा है। उनकी माता हेमा एक गृहिणी हैं, जबकि पिता लाल सिंह आयुष विभाग में आयुर्वेदिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

फिलहाल, प्रीति ने यह निर्णय नहीं लिया है कि वे एम्स बिलासपुर में ही अपनी सेवाएं जारी रखेगी या भारतीय सेना को जॉइन करेंगी। उधर, घर व सोशल मीडिया पर प्रीति को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...