हिमाचल में वित्तीय कुप्रबंधन के लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार, जनता को नहीं रखनी चाहिए उम्मीद

--Advertisement--

शिमला, 29 अगस्त – रजनीश ठाकुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। राज्य का राजस्व घाटा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव आने वाले दो महीने तक अपने वेतन और भत्ते विलंबित करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन के अन्य सदस्यों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है। इस पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वित्तीय कुप्रबंधन के लिए सरकार ही जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला बताता है कि आने वाले वक्त में स्थिति बेहद खराब होने जा रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि जनता को सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए और अपना प्रबंध खुद ही कर लेना चाहिए।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार एक तरफ आर्थिक तंगी का रोना रो रही है और दूसरी तरफ सचिवालय में सेवन स्टार तरीके से अपने कमरों का रिनोवेशन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में मुख्य संसदीय सचिव और कैबिनेट बैंक के अध्यक्ष की फौज खड़ी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार जमकर कुप्रबंधन कर रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों और बेरोजगारों को यह समझ लेना चाहिए कि अब प्रदेश की स्थिति क्या है। आम जनता को सुक्खू सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...