मंडी की सड़कों पर युवाओं में आक्रोश, दुष्कर्म जैसे अपराध के खिलाफ कड़े कानून की मांग

--Advertisement--

मंडी, 29 अगस्त – अजय सूर्या

हमारे देश में पिछले कुछ सालों से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की घटनाएं  लगातार बढ रही हैं। इस तरह की घटनाओं में कई बार तो ऐसी दंरीदंगी का आलम होता है कि आम आदमी की रूह तक कांप जाती है। यही कारण है कि पूरे देश भर से अब इस तरह की जघन्य अपराधों के खिलाफ कड़े काूूनन की मांग उठ रही है।

इसी कड़ी में वीरवार को मंडी जिला में युवा वर्ग ने सड़कों पर उतरकर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और इस अपराध के लिए कड़े से कड़े कानून बनाने की मांग रखी। इस मौके पर युवाओं ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।

बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देश भर में सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक लोग दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कानूनों की मांग कर रहे हैं। मंडी में हुए इस प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों युवाओं ने शहर में आक्रोश रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन में शामिल हुए  पीकाक्षी व आदित्य ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन हमारे देश की सरकारों द्वारा ऐसे अपराधों के लिए कड़े कानून नहीं बनाए जा रहे हैं। इन युवाओं ने केंद्र सरकार से रेप जैसी जघन्य घटनाओं के लिए कडे़ से कड़े कानून बनाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हिमखबर डेस्क  इस वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर जिले में हाई अलर्ट, कई गतिविधियों पर रोक

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे के दृष्टिगत...

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...