विधानसभा में उठा सांपों के काटने से हुई मौत के मुद्दा, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत केवल सिंह पठानियां ने उठाया मामला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन सदन में नियम 62 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कांगड़ा शाहपुर के विधायक व उप सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में सांप काटने से हुई दो लोगों की मौत का मामला उठाया।

सांप काटने से हुई मौत को नोटिफाई करने की मांग की। साथ ही सांप काटने पर एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन हर पीएचसी और 108 में उपलब्ध करवाने की सरकार से मांग की।

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने जवाब में कहा कि सरकार हर पीएचसी में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और 108 एंबुलेंस में भी इंजेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि सांप के काटने पर समय रहते व्यक्ति को इलाज मिल सके।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार ने सांप काटने से हुई मौत को नोटिफाई करने के साथ 4 लाख मुआवजा देने का भी सदन में आश्वासन दिया है, जो कि प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।

सांप के काटने में लगने वाला इंजेक्शन तमिलनाडु से बनकर आता है ऐसे में सरकार से कांगड़ा में स्नेक पार्क बनाकर प्रदेश में ही इंजेक्शन तैयार करने की मांग की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...