मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर गरजे शारीरिक शिक्षक

--Advertisement--

शिमला, 28 अगस्त – रजनीश ठाकुर

पिछले 7 वर्षों से नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे शिक्षकों को पुलिस के द्वारा चौड़ा मैदान में ही रोक दिया गया।

जिससे शिक्षकों की पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। शारीरिक शिक्षक 870 पदों पर लटकी भर्ती को शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे शारीरिक शिक्षकों का कहना है कि वे सात वर्षों से भर्ती की मांग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीएम से मिलने से रोका जा रहा हैं। सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है खेल प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश फिसड्डी हो गया है।

शिक्षकों की अनदेखी से प्रदेश दूसरे नंबर से 18वें नंबर पर पहुंच गया है। प्रजातंत्र का आज कोई मतलब नहीं रह गया है। लोगों को उनका हक नहीं दिया जा रहा हैं। 870 निकाले गए पदों पर भर्ती नहीं की जाती हैं तो वे अपनी डिग्रियां जला देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...