विरोध प्रदर्शन के बीच CM ममता का ऐलान, 10 दिन के भीतर डाक्टर को मिलेगा न्याय

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कोलकाता में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुप्पी तोड़ी है। सीएम ममता बनर्जी ने छात्रों के प्रदर्शन को बीजेपी की साजिश करार देते हुए कहा कि मैंने भी छात्र रानजीति की है।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए सीएम ममता ने कहा कि भाजपा जितनी चाहे साजिश कर ले लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि हमने आज का दिन आरजी कर डाक्टर को समर्पित किया है।

हम न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय नहीं चाहते, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमें आरजी कर अस्पताल में डाक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में न्याय चाहिए, लेकिन भाजपा को शव चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम इस बंद का समर्थन नहीं करते। भाजपा ने कभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और यहां तक कि मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की। हमने कल की तस्वीरें देखीं, मैं स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए पुलिस का सलाम करती हूं।

उन्होंने कहा कि अगले हफ्त हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित करेंगे। हम इस विधेयक को राज्यपाल के पास भेजेंगे।

अगर वह इसे पारित नहीं करते हैं तो हम राजभवन के बाहर धरना देंगे। यह विधेयक पारित होना ही चाहिए और वह इस बार जवाबदेगी से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों की एक ही सजा है- फांसी पर लटकाना।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...