करुणामूलक नौकरियों पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

करुणामूलक संघ के लिए एक बड़ी खबर है। करुणामूलक आधार पर नौकरियों के संबंध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा की है कि नौ महीने के भीतर विधवा महिलाओं अथवा उनके बच्चों को करुणामूलक आधार पर नौकरी प्रदान कर दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब कमेटी छह महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी, जिसके बाद नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कमेटी विधायकों से भी सुझाव लेगी।

साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अच्छे सुझावों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने एक साल में अभी तक करुणामूलक आधार पर 180 नौकरियां प्रदान की हैं।

गौरतलब है कि करुणामूलक संघ अरसे से नौकरियां देने की मांग सरकार से उठाता आया है और कई दफा शिमला में सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री की घोषणा से जरूर करुणामूलक संघ को राहत मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...