शाहपुर – नितिश पठानियां
78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर द्रोणाचार्य रोटरेक्ट क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ द्रोणाचार्य ने रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष नरेश लगवाल बतौर मुख्य अतिथि से ध्वजारोहण करवाया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष नरेश लगवाल ने कहा की भारत में आम आदमी से लेकर खास तक हर व्यक्ति 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग चुका है। सरकारी स्कूल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

15 अगस्त का यानी आजादी को घर से लेकर स्कूल, कॉलेज, निजी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अस्पताल हर जगह झंडा फहराकर मनाया जाता है, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें सभी लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते है।
ये रहे उपस्थित
इस स्वतंत्रता दिवस पर द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया व् कार्यकारिणी निदेशक डॉ.बलबिंदर सिंह पठानिया एवं अन्य अतिथिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष इशांत व् सभी सदस्य मौजूद रहे।

