महाविद्यालय रिडकमार में शहीद वीरों को याद कर दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिडकमार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शहीद वीरों को याद कर दी श्रद्धांजलि, वंदे मातरम के लगाए नारे

शाहपुर – नितिश पठानियां   

धारकंडी के राजकीय महाविद्यालय रिडकमार में ‘हर घर तिरंगा’ व ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर युवराज सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रोफेसर और विद्यार्थी देशभक्ति के रंगों में रंगे दिखे। मंच का संचालन मीना व शिवानी ने अद्भुत उत्साह व ऊर्जा के साथ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से की गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रमुख रहे।

मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को पुनर्जीवित किया और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत की। इसके अलावा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को देश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि ने किया सम्मानित

  • 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पायल डोगरा ने प्रथम व आशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • वहीं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में मीनाक्षी देवी प्रथम व नीलाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
  • स्वतंत्रता संग्राम के ऊपर दिए गए भाषण में सोनिया पठानिया प्रथम व कल्पना द्वितीय स्थान पर रही।
  • एकल गान में महक, सुहानी, मीरा व नीलाक्षी ने सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया।
  • एकल नृत्य प्रतियोगिता में बहुत मनमोहक नृत्य रिंकी देवी व कशिश के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
  • समूह गान में अंजलि, पूजा, रीता व अंजलि जरियाल ने देशभक्ति गाना गाकर समां बांधा।

महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसका संचालन प्रोफेसर आशा मिश्रा के द्वारा किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहरू टीम की रेखा, कल्पना, निखिल व अविनाश ने प्रथम स्थान व टैगोर टीम की मीना, कविता, मधु व दीक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ में ईशव, वसन्दा, सोनम व शिवानी ने भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर युवराज सिंह पठानिया ने भी इस अवसर पर देश भक्ति का गीत गाकर बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रोफेसर हाकम चंद, प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर आशा मिश्रा व वेद राम उपस्थित रहेI

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...