अरुणोदय शर्मा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान, CM सुक्खू ने किया सम्मानित

--Advertisement--

देहरा, 15 अगस्त – शिव गुलेरिया                                                                                    

अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी से लाखों दिलों को जीतने वाले अरुणोदय शर्मा को आखिरकार हिमाचल सरकार से भी वह सम्मान मिल गया, जिसके वे हकदार थे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें सम्मानित किया।

अरुणोदय की पहचान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में उनकी शानदार उपस्थिति के कारण हुई, जहां उनकी प्रतिभा ने अमिताभ बच्चन जैसी महान हस्तियों को भी प्रभावित किया। लेकिन अब, सरकारी स्तर पर सम्मानित होने से उनके योगदान को एक नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने जब उन्हें यह सम्मान दिया तो इस दौरान अरुणोदय शर्मा के माता-पिता भी साथ मौजूद थे। अरुणोदय शर्मा ने सीएम सुक्खू के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, इसके बाद सम्मान लिया। अरुणोदय को समाज के हर वर्ग से प्यार और समर्थन मिला है। एक ऐसे समय में, जब सरकारें बड़ी-बड़ी हस्तियों को राज्य एम्बेसडर बनाने के लिए भारी रकम खर्च कर रही हैं, हिमाचल प्रदेश ने अपने ही एक सितारे को सम्मानित कर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

अरुणोदय जैसे बालकों को पहचान देकर राज्य न केवल अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि यह भी दर्शा रहा है कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी सही मंच और अवसर दिया जा सकता है। अरुणोदय शर्मा हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए है।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति विशेष लगाव है। सत्ता संभालने के तुरंत बाद ही उन्होंने विशेष बच्चों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने विशेष रूप से बिना माता-पिता वाले बच्चों को ‘स्टेट चाइल्ड’ घोषित किया, ताकि उन्हें बेहतर देखभाल और सुविधाएं मिल सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...