विवाहिता मौत मामले में आरोपी सास, ससुर और पति 3 अगस्त तक भेजे जेल

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू   

पंचरुखी के लमेहड़ गांव में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार किए सास, ससुर और पति को अदालत ने 3 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर टिक गई है।

शनिवार रात को पंचरुखी के पंचायत भरवाना के गांव लमेहड़ में महिला (34) अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए थे।इसके बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया था।

पंचरुखी थाना प्रभारी नंदलाल शर्मा के बोल

पंचरुखी थाना प्रभारी नंदलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से 3 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल

वहीं, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...