जंगली मशरूम खाने से परिवार के पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

जंगली मशरूम खाने से परिवार के पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मंडी – अजय सूर्या   

सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खबलेच के गांव थृमली गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए हैं। मंगलवार सुबह 108 एंबुलेंस की मदद से पांचों परिवार के सदस्य को कल्हणी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

थृमली गांव में सोमवार रात को एक ही परिवार के पांच लोगों ने जंगली मशरूम की सब्जी बनाई और खाई। सब्जी खाने के बाद रात के समय उनकी तबीयत बिगड़ी इसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने 108 के लिए फोन किया। वहीं सुबह 108 की मदद से उन्हें अस्पताल पंचायत गया।

108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुरेश कुमार ने बताया कि जंगली मशरूम खाने से भदरू (72) प्रिया (11) रीता कुमारी (13) मीनाक्षी (7) कपिल (5) लोग बीमार हो गए हैं। जिनको उल्टी और दस्त हो रही हैं। उन्हें 108 की मदद से कल्हणी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया।

वहीं तीन लोगों को मंडी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दो का इलाज कल्हणी अस्पताल में चला हुआ है। ग्राम पंचायत खबलेच की प्रधान गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि थृमली गांव के एक की परिवारों के पांच सदस्यों ने जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...