सरकारी स्कूल के पीछे इस हालत में मिला मंड मियानी पंचायत का चौकीदार, लोगों के उड़े होश

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते मंड मियानी गांव के सरकारी स्कूल के शौचालय के पीछे शहतूत के पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय शादी लाल पुत्र मदन लाल निवासी मंड मियानी तहसील इंदौरा के रूप में हुई है जो मंड मियानी में पंचायत चौकीदार तैनात था।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि शादी लाल बुधवार सुबह घर से निकला था पर पूरा दिन घर नहीं आया जिसकी अपने स्तर पर देर रात तक तलाश की पर कोई पता नहीं चला। वीरवार सुबह जब पंचायत के भवन पर चढ़कर देखा तो पंचायत घर के साथ लगते सरकारी स्कूल के शौचालय के पीछे शहतूत के पेड़ से लगाए फंदे पर शादी लाल को लटका देखा।

जिसकी सूचना पंचायत प्रधान काशमदीन को दी और प्रधान ने ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा चमन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके पर एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा भी पहुंचे और फोरैंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।

शादी लाल अविवाहित था और इसके पिता की कुछ महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से शादी लाल कुछ चुपचाप रह रहा था और अपनी ड्यूटी पर भी आता जाता था। वहीं पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि शादी लाल परिवार में अच्छे ढंग से रह रहा था और किसी से भी कोई मनमुटाव नहीं था।

पंचायत प्रधान काशमदीन के बोल

पंचायत प्रधान काशमदीन ने बताया कि शादी लाल पंचायत में नियमित चौकीदार था। आज तक शादी लाल की पंचायत के कार्यों के मामले में ड्यूटी के दौरान कोई भी शिकायत नहीं आई थी। आज इस घटना से बड़ा दुख हुआ है। यह कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...