गले पर बना टैटू ही बन गया आफत, ATM में सेंध लगाने वाले चोर को साथियों सहित पकड़वाया

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा थाना के अंतर्गत 12 जुलाई को नेहरू चौक कांगड़ा के पास केनरा बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके बाद चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके और फरार हो गए।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि चोर जब चोरी करने का प्रयास कर रहे थे तो वहां पर अलार्म बज गया जिससे वे भाग गए। एक स्कूटी पर जब तीनों निकले तो बस अड्डे के पास पुलिस ने उनकी स्कूटी रोकी, उनकी स्कूटी का कोई कागज नहीं था जिस पर पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया।

डीएसपी ने बताया कि एटीएम चोरी करने के प्रयास के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पाया कि 3 युवक चोरी करने आए थे, जिनमें से एक के गले के ऊपर टैटू बना हुआ है। इसके बाद पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही थी।

अचानक एक युवक 12 जुलाई को पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्कूटी को छुड़वाने के लिए जब आया तो उसके गले पर टैटू बना हुआ था जिस पर पुलिस ने उसकी पहचान की तथा उसके दो आरोपी साथियों को भी गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक अक्षय कुमार (24), साहिल (26), निखिल (19) तीनों कोहला निवासी हैं। इसमें अक्षय पेंटर का काम करता है जबकि बाकी दो युवक बेरोजगार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...