बड़ी खबर : हिमाचल के अग्निवीर जवान ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अखनूर क्षेत्र के टांडा में हमीरपुर के एक सेना इकाई के अंदर ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर द्वारा सर्विस हथियार से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अग्निवीर निखिल डडवाल की मृत्यु के समाचार मिलने के बाद उनके घर व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार अखनूर क्षेत्र के टांडा में सेना इकाई के अंदर मृतक अग्निवीर निखिल डडवाल निवासी लाहलड़ी ज़िला हमीरपुर हिमाचल ने ड्यूटी के दौरान लगभग 6:30 बजे अपने खुद के सर्विस हथियार से आत्महत्या की।

शाम को यूनिट के अन्य लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। वे उस ओर दौड़े जहां से आवाज आई थी और मृतक को घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया।

साथी जवानों ने उसे पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सेना या पुलिस ने अग्निवीर ने आत्महत्या के कारणों पर कोई भी टिपण्णी करने से फिलहाल इनकार किया।

मृतक अग्निवीर निखिल डडवाल के पड़ोसी पूर्व सैनिक ने बताया कि गत रात निखिल के पिता ने उन्हें दूरभाष पर बताया कि निखिल की यूनिट से कोई फोन आया था जिसमें निखिल को चोट लगने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि यूनिट से आए फ़ोन नंबर पर उन्होंने बात की जिसमे उन्हें बताया गया कि निखिल को सिर पर गहरी चोट लगी थी जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि यूनिट से आए लोगों ने बताया कि निखिल की अपने ही हथियार की गोली चलने से मौत हो गई।

वार्ड पार्षद वकील सिंह के बोल

वहीं, वार्ड पार्षद वकील सिंह ने कहा कि निखिल की मौत अपने ही हथियार से गोली चलने से हुई है जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि मृतक का पार्थिव शरीर आज देर रात तक पहुंचाने की संभावना है जिसके बाद पूरे विधान से उसकी अंत्येष्टि की जाएगी।

गौरतलब है कि निखिल 18 महीने पहले ही अग्निवीर भर्ती हुआ था और अपनी ट्रेनिंग करने के बाद आजकल अखनूर सेक्टर में सेवारत था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...