शिमला में हवालात की ग्रिल तोड़कर फरार हुआ चिट्टे का आरोपी, पुलिस महकमे में हड़कंप

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन में दिख रही शिमला पुलिस की कस्टडी से एक नशा तस्कर फरार हो गया। हैरत वाली बात यह है कि आरोपी हवालात की ग्रिल काटकर भाग गया और पुलिस कर्मी हाथ पर हाथ धरे रह गए।

आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार हो जाने के बाद ढली पुलिस स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस नाकाबंदी करवाकर फरार आरोपी को तलाशने में जुटी है। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय है।

फरार हुए आरोपी की पहचान आकाश माथुर (23) के रूप में हुई है। वह दिल्ली का मूल निवासी है। बीते 9 जुलाई को ढली के भट्टाकुफर में पुलिस ने उसे 14.61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हुआ था।

इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था और वह पुलिस रिमांड पर चल रहा था। ढली थाने में इसे हिरासत में रखा गया था। आरोपी थाने में लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर रविवार रात करीब 12 बजे फरार हो गया।

आरोपी को पकड़ने के लिए शिमला पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा शहर व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी आरोपी को ढूंढा जा रहा है, ताकि आरोपी को फिर से हिरासत में लिया जा सके।

फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस थाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। अभियुक्त के शिमला से बाहर भागने की आशंका से शहर के नए व पुराने बस अड्डों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। फरार अभियुक्त का अब तक सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी अनुसार इस मामले में घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। आरोपी ने हवालात की ग्रिल तोड़ दी और पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...