रिक्त पड़ी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रारूप में प्रकाशित

--Advertisement--

रिक्त पड़ी पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रारूप में प्रकाशित

मंडी, 15 जुलाई – अजय सूर्या

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारण से आकस्मिक रिक्तियां हुई है, के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां पहली जुलाई, 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 15 जुलाई को प्रारुप में प्रकाशित कर दी गई है।

उपायुक्त ने बताया कि संबंधित पंचायत के लोगों द्वारा 16 से 22 जुलाई तक पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी के पास दावे व आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिनका निपटारा पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा 25 जुलाई तक किया जायेगा। जिला निर्वाचन

अधिकारी के पास 29 जुलाई तक अपील की जा सकती है तथा उनके द्वारा पहली अगस्त तक निपटारा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का 2 अगस्त को अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूचियों में नाम सम्मिलित करना हो या कोई दावा या आक्षेप हो तो संबंधित विकास खंड के पुनर्निरीक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी या संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से सम्पर्क कर सकते हैं । दावे व आक्षेप प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपरोक्त कार्यालयों में निःशुल्क उपलब्ध होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...