7 फेरों के बाद पति व रिश्तेदारों को चकमा देकर ऐसे प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चम्बा के भरमौर क्षेत्र के एक गांव में शादी के 1 दिन बाद ही नवविवाहिता पति व रिश्तेदारों को चकमा देकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। नवविवाहिता का प्रेमी भी उसी क्षेत्र का रहने वाला था जो उसके संपर्क में था। जैसे ही शादी की रस्में पूरी हुईं उसके अगले दिन अपने पति को बहाना बनाकर अलग करके नौ दो ग्यारह हो गए।

नवविवाहिता के इस फैसले के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में चर्चा है। लड़की के ससुराल वालों की तरफ से इसको लेकर भरमौर थाने में शिकायत दर्ज भी करवा दी गई है ताकि इसकी जांच की जा सके। जानकारी के अनुसार उक्त लड़की की शादी 11 जुलाई को हुई थी।

12 जुलाई को बारात लेकर लड़के वाले गांव वापस आए थे और 13 जुलाई को जब नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन मायके जा रहे थे तो लड़की ने वहां पर अपने पति को अलग कमरे में सोने काे कहा जिसके बाद खुद रात को अपनी माता के साथ सोने का हवाला भी दिया लेकिन रात को बिना किसी को जानकारी दिए अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

पूरी घटना की जानकारी उस दौरान लगी जब सुबह देखा तो नवविवाहिता दुल्हन न तो अपनी माता के साथ थी और न ही अपने कमरे में थी। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके साथ ही लगते गांव के लड़के जिसके साथ वह प्रेम संबंध में थी रफू-चक्कर हो गई है।

क्षेत्र के लोगों में यह भी चर्चा है कि आखिर लड़की ने ऐसा क्यों किया। शादी से पूर्व भी वह अपने प्रेमी के साथ शादी कर सकती थी लेकिन नवविवाहिता युवती के इस कदम के बाद लोग शादी में खर्च किए गए पैसों का हिसाब-किताब लगा रहे हैं।

उधर भरमौर थाने में शिकायत के बाद युवती की मिसिंग रिपोर्ट डाल दी गई है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषक यादव ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...