हिमाचल : नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, संचालक फरार

--Advertisement--

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या, संचालक फरार

हिमखबर डेस्क

थाना बड़सर के तहत बणी के नशा मुक्ति केंद्र में टौणी देवी क्षेत्र के घलेडा के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को रविवार सुबह इस घटना की सूचना मिली।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक के साथ शुक्रवार को मारपीट हुई थी और शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। नशा मुक्ति केंद्र का संचालक फिलहाल फरार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

अमित कुमार, जो दो बहनों का इकलौता भाई था, इस घटना में मारा गया। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है और परिवार अब अपने इकलौते बेटे की शादी के सपने देख रहा था। अब पिता को अपने बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ा, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

कांगड़ा के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, शाहपुर में सोलर लालटेन से हाइजीन किट तक बांटी

शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित...