पिता के बाद अब मां ने पार की विधानसभा की दहलीज, CM सुक्खू की बेटियों ने जाहिर की ख़ुशी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट से उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सुक्खू परिवार से अब दो सदस्य विधानसभा में होंगे। इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को उत्साहित कर दिया है, विशेषकर सीएम की बेटियों “कामून ठाकुर और रुहून ठाकुर” ने अपनी खुशी मीडिया से साझा की।

रुहून ठाकुर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारे लिए यह बहुत बड़ी जीत है। पहले पापा के लिए खुश थे और अब मां भी जीत गई है तो बड़ी बात है। देहरा के लोगों ने मां को जिताया है और आगे भी जिताएंगे। “राजनीति में आने के सवाल पर रुहून ने कहा, “वो आगे की बात है जब समय आएगा तो हमें फील्ड में देखेंगे। हम तो केवल उनके बच्चों की तरह रहना चाहते हैं।”

कामून ठाकुर ने भी अपनी मां की जीत पर खुशी जताई और कहा, “हम बहुत खुश हैं और आभार जताते हैं। यह बहुत बड़ा खुशी का अवसर है। सबसे ज्यादा खुशी है कि देहरा को लंबे समय के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधि मिला है। मेरी मां के रूप में प्रतिनिधि मिला है।”

कामून ठाकुर ने बताया कि उनकी मां ने उम्मीदवारी घोषित होने के बाद बहुत मेहनत की थी। उन्होंने कहा, “जैसे मां की उम्मीदवारी घोषित हुई, तब से मां ने बहुत मेहनत की।”

हिमाचल में नया इतिहास

हिमाचल प्रदेश में यह पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों विधायक हैं। इस पर कामून ठाकुर ने कहा, “देहरा में अभी बहुत इतिहास बनेगा। आगे-आगे देखिए क्या होता है।” इस ऐतिहासिक जीत के बाद, देहरा की जनता और कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...