कांग्रेस की नीतियां ही जनता के हित में – रेणु

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपचुनाब में देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत हासिल करने पर प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रेणु बाजवारिया ने बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि यह लोगों का जनादेश है। भाजपा ने साल 2022 के चुनावों में दिए गए वोटों का सम्मान नहीं किया। जिस प्रकार देश के हर कोने में चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किया जा रहा है। यह उसी का परिणाम है, भाजपा हिमाचल में भी यही प्रयास कर रही थी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता पढ़ी-लिखी है और समझ चुकी है कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। कांग्रेस को जीत दर्शाती है कि दल-बदल की रजानीति को नकारा गया है सच्चाई की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस की नीतियां ही जनता व देश प्रदेश के हित में हैं और प्रदेश को विकास की ओर तेजी से आगे ले जा सकती हैं, कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा को जनता ने नक्कार दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...