हरदीप सिंह बावा ने दर्ज की जीत, पहली बार लांघेंगे विधानसभा की दहलीज

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट पड़े, जबकि केएल ठाकुर को 25,618 वोट मिले।

निर्दलीय हरप्रीत सिंह को 13,025, स्वाभिमान पार्टी से डॉ. केएल शर्मा को 492 व निर्दलीय विजय सिंह को 353 मत मिले। इस सीट में 446 ने नोटा दबाया।

इसी के साथ हरदीप सिंह बावा पहली बार विधानसभा की दहलीज लांघेंगे। हरदीप सिंह बावा वर्ष 2007 से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2022 में भी बावा ने विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

प्रत्याशी का नाम                   मत

हरदीप सिंह बावा (कांग्रेस)     34,608
केएल ठाकुर (भाजपा)          25,618
हरप्रीत सैनी (निर्दलीय)        13,025

नालागढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे: बावा

नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने खुली जीप में रोड शो निकालकर जनता का आभार जताया। उन्होंने पार्टी हाईकमान सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि नालागढ़ को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...