कुल्लू में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का डंडा, 35 रेहड़ियां और 15 खोखे हटाए

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू शहर में नगर परिषद ने अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद कुल्लू की टीम ने करीब 35 रेहड़ियों व 15 खोखों को हटा दिया है।

इसके अलावा कुल्लू शहर में कमेटी की दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों को भी नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को जैसे ही नगर परिषद कुल्लू की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार हरि सिंह यादव टीम के साथ पूरे कुल्लू शहर का भ्रमण करते रहे और दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी।

वहीं उन्होंने दुकानों पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को भी 24 घंटे का नोटिस देते हुए कहा कि अगर दुकानें खाली नहीं की गईं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरि सिंह यादव ने बताया कि इससे पहले भी कई बार अवैध कब्जाधारकों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इसकी कोई पालना नहीं की। इसके चलते अब इन पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल्लू शहर में जगह-जगह अवैध कब्जे किए गए थे और लोगों की भी इसमें शिकायतें आ रही थी।

इसी कड़ी में अब इन अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की गई है। कुल्लू शहर में एक बार फिर से अवैध कब्जे हटाने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा, ताकि कुल्लू शहर को कब्जा मुक्त किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...