देहरा ने रख लिया ‘धियाण का ध्यान’, तोड़ दिए होशियार सिंह के अरमान

--Advertisement--

देहरा उपचुनाव में जनता ने पुराने को नकार,कमलेश को विकास के नाम पर चुना

देहरा/गोपीपुर – शिव गुलेरिया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जिस बयान को लेकर प्रचार में कूदी थीं, उसे देहरा ने स्वीकार कर लिया है। कमलेश ठाकुर ने प्रचार के दौरान एक शब्द का बार-बार जिक्र किया और पहाड़ी बोली में कहा ‘मैं तुसां दी धियाण’ वह काम कर गया और देहरा ने धियाण का ध्यान रख उन्हें विधानसभा पहुंचा दिया। उन्होंने देहरा सीट पर नौ हजार से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की है।

देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 32 हजार 737 मत पड़े, इनमें 32 हजार 125 वोट ईवीएम तथा 612 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े।

भाजपा के होशियार सिंह 23 हजार 338 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनमें 22 हजार 860 वोट ईवीएम तथा 478 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े। निदर्लीय प्रत्याशी अरूण अंकेश स्याल को 67, सुलेखा चौधरी को 171 तथा संजय शर्मा को 43 वोट पड़े। वहीं नोटा को 150 वोट पड़े।

वोट प्रतिशत

वोट प्रतिशत की बात करें तो कमलेश ठाकुर को 57.94 प्रतिशत और होशियार सिंह को 41.30 प्रतिशत वोट पड़े।

ईवीएम के वोट

ईवीएम से कुल वोट 55 हजार 408। इनमें कांग्रेस की कमलेश ठाकुर को 32 हजार 125, भाजपा के होशियार सिंह को 22 हजार 860, आजाद उम्मीदवार अरूण अंकेश स्याल को 65, सुलेखा चौधरी को 167, संजय शर्मा को 43 तथा नोटा को 148 वोट पड़े।

पोस्टल वोट

देहरा उपचुनाव में कुल 1098 पोस्टल वोट पड़े। इनमें कमलेश ठाकुर को 612, हाशियार सिंह को 478, अरूण अंकेश स्याल को 2, सुलेखा चौधरी को 4 और नोटा को 2 वोट पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...