प्रदेश की जनता ने जनबल का दिया साथ, धनबल की हुई पराजय – मुख्यमंत्री

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 3 सीटों देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ को लेकर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इसके तहत देहरा व नालागढ़ से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है जबकि हमीरपुर सीट से भाजपा ने जीत हासिल की है।

उपचुनाव में 2 सीटों पर कांग्रेस की जीत को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा और नालागढ़ से कांग्रेस बड़े अंतर से लीड हासिल की है जबकि हमीरपुर सीट से कांग्रेस बहुत कम अंतर से पिछड़ी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकु  को जीत दिलवाकर न केवल अपना कद बड़ा कर लिया है बल्कि उनकी पार्टी में भी विश्वसनीयता बढ़ गई है।

फरवरी महीने में राज्यसभा चुनाव के दौरान सरकार पर संकट नजर आ रहा था लेकिन पहले 6 सीटों के उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक कौशल को साबित किया और अब एक बार फिर 3 सीटों के उपचुनाव में भी बड़ी जीत हासिल कर ली है।

  • बता दें देहरा में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के होशियार सिंह से रहा, जिसमें कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया।
  • वहीं हमीरपुर सीट से भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा से रहा। यहां आशीष शर्मा ने डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा को 1571 वोटों से हराया।
  • वहीं नालागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा भाजपा के केएल ठाकुर से 8990 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां प्रत्याशी की जीत को लेकर आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...