बिजली विभाग का सुस्त रवैया, शिकायत के वाबजूद भी नहीं कटा शिवम क्रेशर का कनेक्शन

--Advertisement--

बिजली विभाग का सुस्त रवैया, शिकायत के वाबजूद भी नहीं कटा शिवम क्रेशर का कनेक्शन

इंदौरा – मोनू ठाकुर

इंदौरा के मंड भोगरवाँ में पीएमटी खत्म होने के बाबजूद भी धड़ल्ले से क्रैशर चला रहा था। जिसकी भनक जब लोगों को लगी तो उन्होंने माइनिंग विभाग को शिकायत की।

जिसकी सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर 8 जुलाई को बिजली विभाग को शिवम क्रेशर की बिजली काटने के आदेश किए गए थे लेकिन आज तक बिजली विभाग के सुस्त रवैये की बजह से देर रात फिर से क्रेशर संचालक अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हुए पाया गया।

ऐसे में लोगों ने विभाग पर मिलीभगत के आरोप जड़े है। उंन्होने बताया कि 8 जुलाई से आज दिन तक न तो बिजली विभाग ने विजली काटी ओर माइनिंग विभाग ने बिना परमिशन के चल रहे क्रेशर संचालक पर कोई ठोस कार्यवाही की।

एसडीओ गुरनाम सिंह के बोल

वहीं जब इस बारे में जब आज बिजली विभाग के एसडीओ गुरनाम सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि आज ही जेई को भेज कर बिजली का कनेशक्शन काट दिया जाएगा।

माइनिंग ऑफिसर नीरज कांत के बोल

वहीं जब माइनिंग ऑफिसर नीरज कांत से बात हुई तो उन्होंने बताया कि क्रैशर की पीएमटी खत्म हो गई थी। जिस पर बिजली विभाग को बिजली का कनेक्शन काटने को लिखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...