‘निर्दलीय विधायकों ने लोगों की भावनाओं को किया आहत’, विक्रमादित्य बोले- BJP के टिकट से लड़ रहे चुनाव कुछ तो काला है

--Advertisement--

विक्रमादित्य आज नालागढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, नालागढ़ में उन्होंने हरदीप सिंह बावा के समर्थन में वोट देने की अपील की, विक्रमादित्य ने पूर्व के निर्दलीय विधायकों को भी जमकर सुनाई

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन रहा है। भाजपा विकास के नाम पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है।

उन्होंने इस क्षेत्र से चुने गए पूर्व निर्दलीय विधायक को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को आहत किया है और यही वजह है कि अब इस क्षेत्र में उप चुनाव होने जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के पक्ष में आज डोली, सुन्ना, धरमाणा, बेहड़ी, रिवालसर, रामशहर व बरोग में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

विक्रमादित्य सिंह ने हरदीप सिंह बावा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में इन उपचुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि निर्दलीयों विधायकों का समय से पूर्व विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना प्रदेश के इतिहास में पहला मौका है।

उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दलीय विधायक किसी भी दल या सता पक्ष को अपना समर्थन देने के लिए स्वतंत्र होता है। उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों का अपने अपने पद से त्यागपत्र देना व फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना साफ दर्शाता है कि इसमें कुछ न कुछ तो काला हुआ है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तीन उप चुनावों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 हो जाएगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों में से पांच पूरी कर दी है। इसमें कर्मचारियों को ओपीएस व महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की सम्मान राशि जारी करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यों को हमेशा प्रमुखता देते हुए उन्हें हर हाल में पूरा करती है।

इस दौरन पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने भी सभाओं को सम्बोधित करते हुए हरदीप बावा को इस बार विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व में जो गलती हुई है, उसे अब नहीं दोहराना है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के निर्दलीय विधायक जिसे उन्होंने पांच साल के लिए क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए विधानसभा में भेजा था, उसने उनका विश्वास तोड़ा है, इसलिए अब उसे घर बैठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है और सरकार को कोई खतरा नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...