शरण कॉलेज में मनाया विदाई समारोह

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) की बी. एड प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल डॉ आरती शर्मा, स्कूल एकेडमिक डायरेक्टर मल्लिका शर्मा सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बी. एड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कई तरह के टाइटल भी दिए। जिस दौरान उन्होंने अपना – अपना हुनर प्रस्तुत किया।मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। इस दौरान शिवानी ढलारिया मिस ब्यूटी, योगीशा महाजन मिस पर्सनल्टी और अर्शिया जसरोटिया मिस फेयरवेल चुनी गईं।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा कौशल, नितिज गौरा, मिस्टर विशाल शामिल रहे। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...