सड़क पर बिखर गया लाल सोना, स्वारघाट में तेज रफ्तार ने बरपाया कहर

--Advertisement--

हिमाचल के प्रवेशद्वार पर हादसा, तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप जीप काे मारी टक्कर

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल में वाहनों की तेज रफ्तार के चलते आए दिन कई हादसे पेश आ रहे हैं। ताजा मामले में हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालकों संग बूथ पर बैठे टोल कर्मियों को भी चोटे पहुंची हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर का यह कैंटर सुंदरनगर से टमाटर लोड करके गुजरात जा रहा था कि गरामौड़ा टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कैंटर पहले टोल बूथ से जा टकराया और उसके बाद अपने से आगे चल रही टमाटर से ही लोड राजस्थान नंबर की पिकअप जीप को टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान दोनों वाहन पलट गए तथा उनमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। चालक के अनुसार हादसा कैंटर की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...