दुराना में हरसर निवासी से पुलिस ने पकड़ा 6.30 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

दुराना/ज्वाली – व्यूरो

जिला पुलिस नूरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दुराना के समीप खैरियां में एक युवक से 6.30 ग्रांम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार, पुत्र मदन लाल, निवासी मानारा, डाक हरसर, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी नूरपूर अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुराना के समीप एक युवक के कब्जे से 6.30 ग्रांम हीरोईन/चिटटा बरामद करने मे पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरोपी को गिरफतार करके उसके विरुद्ध थाना ज्वाली मे मामला दर्ज कर लिया गया है।

उंन्होने बताया कि आरोपी सुनील कुमार एक अभ्यस्थ अपराधी है। जिस पर अन्य अन्य मामले भी दर्ज है। उंन्होने कहा कि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उंन्होने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...