हिटलर की तरह शासन कर रहे सुखविंदर सुक्खू

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

देहरा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा सह-संजोयक व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने मंख्यमंत्री सुक्खू की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार का शासन उसी प्रकार से है, जैसा की हिटलर के समय का था।

सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में पवन काजल ने कहा कि नौ विधानसभा क्षेत्रों में हुए पहले उपचुनावों में सुक्खू सरकार ने पुलिस बल द्वारा लोगों को डराने का काम किया।

धर्मशाला को सुक्खू ने छाबनी में तबदील कर दिया था। सुधीर शर्मा के घर की ओर आने जाने वाले रास्तों में पुलिस के नाके लगवा दिए थे। रात को पुलिस की फौज गश्त कर लोगों के दिलों में दहशत फलाने पर उतारू थी, मगर सुक्खू जनता की आवाज को दबा नहीं सके।

पवन काजल ने कहा कि औरों को डर दिखाकर शासन करने वाली सुक्खू टोली खुद खौफजदा होती नजर आएगी। मुख्यमंत्री को देहरा के विकास का नहीं, अपनी पत्नी की जीत की चिंता सता रही है।

सुक्खू ने प्रदेश को विकास की ओर नहीं विनाश की ओर मोड़ दिया है, जिका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पवन काजल ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल में केंद्र की ओर से भेजे गए धन का सुक्खू सरकार ने उपयोग नहीं किया। इसके अलावा राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।जंगलराज कायम है।

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद सुक्खू जिस अहंकार के साथ काम कर रहे हैं, यह खेल ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। जनता देख रही है कि सुक्खू कर क्या रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देहरा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजेश शर्मा ने सुक्खू पर जो आरोप लगाए हैं, वे देहरा में भी सच होते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, ताकि जनता उनकी पत्नी के हक में वोट करे।

पवन काजल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह पहले भी देहरा की जनता के दिलों में रहे हैं तथा अब भी वह उनके दिलों में हैं। देहरा की जनता इस उपचुनाव में सुक्खू सरकार आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आज क्यों नहीं हुआ पंचायत चुनाव का ऐलान, अब कब होगी तारीखों की घोषणा? EC ने बताया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में चुनाव आय़ोग ने मंगलवार को...