डाक पाल ने हड़प लिए 12 लोगों के 7 लाख 87 हजार 50 रुपए, मुकद्दमा दर्ज

--Advertisement--

डाक पाल ने हड़प लिए 12 लोगों के 7 लाख 87 हजार 50 रुपए, मुकद्दमा दर्ज

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी में डाकघर की द्रेकड़ी शाखा के डाक पाल पर 12 लोगों की 7 लाख 87 हजार 50 रुपए की राशि हड़पने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डाक विभाग अधीक्षक संजय कुमार के बोल

डाक विभाग के अधीक्षक संजय कुमार पुलिस थाना किहार में दर्ज शिकायत में बताया कि द्रेकड़ी डाक शाखा में प्रताप सिंह को बतौर डाक पाल तैनात किया गया था। उसके पास लोगों द्वारा अपने बचत और आर.डी. की पासबुक में पैसे जमा करवाए थे। उनकी पासबुक के साथ छेड़खानी कर 12 खाताधारकों के डाक पाल ने 7 लाख 87 हजार 50 रुपए हड़प लिए हैं।

लोगों की शिकायत पर विभाग ने अपनी ओर से जांच के लिए इंस्पैक्टर तैनात किया है। जांच इंस्पैक्टर ने जांच करने उपरांत डाक पाल की 7 लाख 87 हजार 50 रुपए रिकवरी निकली थी। उसे रिकवरी राशि को जमा करवाने का मौका दिया था, लेकिन उक्त डाक पाल रिकवरी राशि को जमा करवाने में नाकाम रहने की सूरत में पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा के बोल

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि डाक अधीक्षक की शिकायत पर डाक पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...