साढ़े तीन साल की ही विधायक होंगी कमलेश ठाकुर

--Advertisement--

सीएम बोले, धर्मपत्नी को चुनाव लड़वाने का इच्छुक नहीं था, सर्वे में टॉपर रहने के बाद किया गया टिकट देने का फैसला

देहरा – शिव गुलेरिया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा के मौजूदा सियासी समीकरण पर बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर साढ़े तीन साल के लिए विधायक बनने जा रही हैं। इसके बाद वे दोबारा परिवार की जिम्मेदारी संभालेंगी।

उन्होंने कहा है कि वह अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़वाने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन हाइकमान ने उन्हें देहरा उपचुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारने को कहा था। उपचुनाव को लेकर हुए सर्वे में भी उनकी धर्मपत्नी ही पहले स्थान पर रहीं थी और इसी वजह से उन्हें टिकट दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समर फेस्टिवल के बीच शिमला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी धर्मपत्नी को टिकट देने का फैसला किया था, लेकिन उस समय चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था।

अब दूसरी बार हाइकमान ने उन्हें टिकट देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देहरा सीट को लेकर जो सर्वे हुआ था, उसमें भी कमलेश ठाकुर का नाम आया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...