जज्बे को सलाम: एक घंटे के अन्दर विभाग के कर्मचारियों ने किया बिजली को सुचारू रूप से चालू
ज्वाली – शिवू ठाकुर
विधुत उपमंडल ज्वाली के तहत भरमाड़ में 11केवी लाईन वंद होने से लोगों को गर्मी में परेशानी का साथ करना पड़ा लेकिन जव इस बारे बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिजली वंद होने का समाचार मिला तो विभाग के कर्मचारी उसी समय लाईन को चैक करने के लिए निकल पड़े!
चिलचिलाती धूप में भरमाड़ में एस के भट्ठे के पास फाल्ट निकला, तो विभाग के तीन कर्मचारी कड़कती धूप में बिजली के पोल पर चढ़ कर काम करने में जुट गये और एक घंटे के अन्दर ही विभाग के कर्मचारियों ने धूप कि परवाह ना करते हुए बिजली को सुचारू रूप से चालू कर दिया! जिससे लोगों ने गर्मी से राहत कि सांस ली!
इस कार्य को देखते हुए स्थानीय लोगों, उप प्रधान रवि कुमार, महंत रमेश कुमार, राकेश कुमार, महिन्द्र सिंह, अर्जुन कुमार, वलबिनदर सिंह, नरेश कुमार, मदन लाल, राम सिंह, जोगिंदर सिंह, हाकम सिंह, कर्म चंद, किशोरी लाल व सुनील कुमार ने बताया कि इन बिजली कर्मचारियों की जितनी प्रशंसा की जाये उतनी कम है! उन्होंने बताया कि भरमाड़ में बिजली विभाग में कार्यरत स्टाफ शिकायतों का भी समाधान तुंरत कर देता है!

