हिमाचल के नाहन में बवाल, गाय काटते हुए फ़ोटो सोशल मीडिया पर डालने पर बिफरे हिंदू संगठन, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में बड़ा बवाल हुआ है। यहां पर हिंदू संगठनों ने बुधवार को बड़ा बवाल काटा है। गोकशी के फोटो वायरल होने की वजह से हिंदू सगंठनों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों की दुकानों का सामान बाहर फेंक दिया।

दरअसल, सिरमौर जिले के नाहन में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक गोकशी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो वायरल हुई। इस पर हिंदू संगठनों ने आपति जताई। यहां पर मंगलवार को भी हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन जताया था।

इसके बाद बुधवार को यहां पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए और लोगों ने समुदाय विशेष के दुकानदारों की दुकानों पर धावा बोल दिया और सारा सामान बाहर फेंक दिया। घटना के दौरान काफी ज्यादा लोगों की संख्या के चलते पुलिस हालात को काबू करने में नाकाम रही। इस दौरान क्यूआरटी को भी मौके पर बुलाया गया था।

लोगों ने दुकान से फेंका सामान बाहर

पूरे मामले में दोपहर बाद प्रदर्शन किया गया और लोगों ने दुकान से सारा सामान बाहर फेंक दिया। यहां तक कि डीसी दफ्तर और एसपी दफ्तर के बार जमकर बवाल काटा। दरअसल, यूपी की एक तस्वीर को नाहन में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इसके बाद यहां पर हिंदू सगंठनों ने रोष जताया। 18 जून को भी प्रदर्शन किया गया था।

नाहन शहर में नहीं हुई गोवंश हत्या! सिरमौर पुलिस ने मामले से उठाया पर्दा

सिरमौर पुलिस ने बताया कि पंचायत बनेठी उप-प्रधान ने गोकशी को लेकर एक वीडियो बनाया था और कहा था कि नाहन में समुदाय विशेष के प्रवासी व्यक्ति ने छोटा चौक नाहन में गोवंश की हत्या की है हालांकि, यह फोटो उत्तर प्रदेश का है और नाहन में ऐसी घटना नहीं हुई थी।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि प्रवासी व्यक्ति पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा तथा पिछले दो-तीन दिन दिनों से अपने पैतृक गांव गया हुआ है। उक्त व्यक्ति ने अपने व्हाट्स स्टेट्स पर वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद ही बवाल बड़ा और अब नाहन में प्रदर्शन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...