राजनीति में मास्टर हैं कमलेश ठाकुर, बचपन से रहा देहरा के साथ गहरा नाता

--Advertisement--

रेडक्रॉस की वाईस चेयरमैन भी हैं कमलेश ठाकुर

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर का जन्म 2 अप्रैल 1970 को जिला काँगड़ा के देहरा उपमंडल के नलसूहा गाँव में हुआ। उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में एमए की डिग्री राजकीय कॉलेज चंडीगढ़ से हासिल की है और पीजीडीसीए का डिप्लोमा भी किया है। उन्होंने दसवीं की शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला नलसूहा तथा जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर से प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनका विवाह 11 जून 1998 को हुआ और उनकी समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष रुचि रही है। विशेष रुप से महिला सशक्तिकरण के लिए कमलेश ठाकुर निरंतर सक्रिय रही हैं। वह पिछले बीस वर्षों से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्य कर रही हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका बेहतर जुड़ाव रहा है।

कमलेश ठाकुर नादौन विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से निरंतर काम कर रही हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के निपटारे के लिए प्रयास कर रही हैं। वह हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस की वाईस चेयरमैन भी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...