देहरा विधानसभा क्षेत्र में दौड़ी जहां चाह वहां राह ट्रेन, अभी तो शुरुआत मुख्यमंत्री सूक्खूं के दिल में देहरा-नरदेव कंवर

--Advertisement--

एसपी ऑफिस व पीडब्ल्यूडी सर्कल बड़ी सौगात – नरदेव कंवर

शिमला – रजनीश ठाकुर

कहाबत” जहां चाह वहां राह “चरितार्थ होती दिख रही है देहरा विधानसभा क्षेत्र में जहां विगत दिवस शिमला में हुई कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला प्रदेश सरकार ने लिया। फैसला भी ऐसा कि देहरा के लोगों की वांछे खिल गईं।

पहला फैसला अब देहरा जल्द बनेगा पुलिस जिला, दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय हुआ देहरा को मिला लोकनिर्माण विभाग का बड़ा कार्यालय सर्कल ऑफिस। दशकों से देहरा क्षेत्र विकास की चाह लिए मायूस चला जा रहा था और दूसरी कहाबत बराबर चरितार्थ हो रही थी “रास्ते का पत्थर किस्मत ने हमें बना दिया जो भी आया ठोकर लगा चला गया”।

इन दो दिनों में देहरा में बड़ी उथल पुथल हुई जहां विकास की बड़ी घोषणाएं व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की धर्मपत्नी कमलेश कुमारी को कांग्रेस पार्टी ने देहरा से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।

बता दें वो क्षेत्र भाग्यशाली होते हैं, जहां से कोई मुख्यमंत्री बनता है और इस मामले में हाल फिलहाल मुख्यमंत्री सूक्खूं का पैतृक घर भी कभी देहरा क्षेत्र का ही भाग रहा है और उनकी ससुराल भी लगभग इसी क्षेत्र में है और सीएम की धर्मपत्नी कमलेश अक्सर कहती हैं, आपकी ध्यांन आपके पास आई है, आज बबरू लाना भूल गई हैं, मगर अब वो सचमुच बबरू लेकर आई हैं और देहरा के विकास का अधूरा सपना पूरा होता दिखना शुरू हो गया है।

इस संबंध में बात करते हुए प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा कि बहुत जल्द वर्तमान मुख्यमंत्री सूक्खूं अपने उस वायदे को पूरा करते दिखेंगे जिसमें उन्होंने कहा था अब देहरा कोई नहीं तेरा, नहीं बल्कि अब देहरा है मेरा। कंवर ने बड़े आत्मविश्वास से कहा कि देहरा के लिए घोषित करना तो अभी झांकी है बहुत कुछ करना अभी वाकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...