3 बच्चियों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज

--Advertisement--

3 बच्चियों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज

शिमला – नितिश पठानियां

चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना क्षेत्र में तीन बच्चियों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों पर बेटा न होने पर उनकी बेटी को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर कुपवी पुलिस ने मृतक महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मामले के अनुसार मृतक महिला कमलेश (27) का सिरमौर जिला के संगड़ाह में मायका था और उसकी शादी कुपवी तहसील के तंदाई निवासी दीप राम से हुई थी। महिला की मौत के करीब तीन हफ्ते बाद ससुराल पक्ष पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है।

मृतक महिला के पिता हिरदा राम निवासी कमनाड़ी तहसील संगड़ाह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शादी के बाद जब कमलेश की तीन बेटियां पैदा हुई तो उसके पति दीप राम, ससुर, जेठ और ननद ने उसे ताने मारना और परेशान करना शुरू कर दिया। इस वजह से कमलेश अक्सर अपनी बेटियों को लेकर उसके घर आया करती थी और वह मानसिक रूप से अवसादग्रस्त थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक अप्रैल 2024 में कमलेश अपने मायके में आई और दो माह तक यहीं रही। पिछले माह दिनांक 24 मई को दीप राम अपने पिता व भाई के साथ उसके घर आया। ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी कमलेश को मना लिया और उसे वापस ससुराल ले आए।

इसके दो दिन बाद यानी 26 मई को उन्हें सूचना मिली कि कमलेश की मृत्यु हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीप राम और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी बेटी कमलेश की हत्या कर दी है और उसका शव जंगल में फेंक दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कुपवी पुलिस ने भादंसं की संहिता 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...