नदी में स्टंट करते दौरान डूबा 19 वर्षीय युवक, मौत

--Advertisement--

स्टंट के दौरान खड्ड में डूबा नाहन का 19 वर्षीय युवक, मौत

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत सैनधार इलाके के महीपुर के जलाल पुल के समीप नदी में स्टंट करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय साकिब, निवासी शिवपुरी रोड नाहन के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साकिब एक ब्लॉगर था। मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ महीपुर में नहाने गया था। इस दौरान उसने अपना मोबाइल अपने दोस्त को दे दिया और खुद स्टंट करने लगा। स्टंट करते हुए वह खड्ड में डूब गया। उसके दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर नाहन से महीपुर पहुंचे थे।

पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम, थाना प्रभारी प्रियंका चौहान के नेतृत्व में, घटनास्थल पर पहुंची और युवक का शव खड्ड से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद थे।

डीएसपी मुकेश कुमार के बोल

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान ब्लॉगिंग के लिए वीडियो बनाया जा रहा था। दीगर है कि शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...