धर्मशाला: स्काउट गाइड सदस्यों ने हिमाचल की लोक संस्कृति की ली जानकारी

--Advertisement--

डाढ में शैक्षिक शिविर में भाग ले रहे राजस्थान की स्काउट गाइड टीम

धर्मशाला, 18 जून – हिमखबर डेस्क

राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों के स्काउट गाइड के सदस्य शैक्षिक शिविर में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थल, खान-पान, रहन सहन की जानकारी ले रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए शिविर संचालक बीएस राजपुरोहित ने देते हुए बताया कि पांच दिवसीय शैक्षिक शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ में आयोजित किया जा रहा है जिसका समापन 19 जून को होगा।

उन्होंने बताया कि शिविर सम्भागियों ने भागसुनाग, मेटलोडगंज, कुनालपत्तरी, तपोवन, हिमालय क्रिकेट वंडरलैंड, खजियार, डलहौजी, अघंजर इत्यादि पर्यटन स्थलों की जानकारी भी ली है।

शिविर में सहायक स्टेट कमिश्नर नूतन बाला कपिला ने स्काउटिंग गाइडिंग के महत्व से प्रतिभागियों अवगत करवाया तथा शैक्षणिक एवं साहसिक गतिविधियों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों के योगदान के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।

शिविर में हिमाचल प्रदेश स्काउट लीडर सुरेश कुमार, सी. ओ. स्काउट गिरिराज गर्ग, एल. आर. शर्मा, गजेंद्र त्यागी, दीपेश शर्मा, रितु शर्मा, प्रियंका कुमारी, निशा शर्मा सहित स्थानीय पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...

हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से...

5 साल में हिमाचल के CBSE सरकारी स्कूल बनेंगे सर्वश्रेष्ठ, 24 हजार से अधिक बढ़ा नामांकन

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...

जेई, ओटीए और शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर...