प्रदेश के काॅलेजों में अवकाश शुरू, यूजी अंतिम वर्ष का मूल्यांकन पूरा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के सभी काॅलेजों में मंगलवार से 25 दिन का अवकाश शुरू हो गया है। अब यह काॅलेज 13 जुलाई को खुलेंगे। इस दौरान यूजी अंतिम वर्ष का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। हालांकि अभी प्रथम व द्वितीय वर्ष का मूल्यांकन कार्य जारी है, ऐसे में जिन शिक्षकों की इन कार्यों में ड्यूटी लगी है, उन्हें अवकाश के दौरान काॅलेज में मूल्यांकन के लिए आना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि उक्त कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी जल्द ही कर लिया जाएगा। इसके बाद इनके रिजल्ट घोषित होंगे। सूत्रों की मानें तो स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम 30 जून तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि छात्र समय पर पीजी डिग्री कोर्सिज में दाखिला ले सकें।

हालांकि शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सभी यूजी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की अवधि 31 जुलाई तय की है, लेकिन यदि उक्त कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा होता है तो इससे पहले ही इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है।

विभाग की ओर से जारी शैड्यूल के मुताबिक उक्त शैक्षणिक सत्र में रि-वैल्यूएशन का रिजल्ट 7 सितम्बर और सप्लीमैंटरी परीक्षाएं सितम्बर में होंगी, जबकि इसका रिजल्ट अक्तूबर में घोषित होगा। गौर हो कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उक्त कक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने की अवधि 30 जून तय की गई है।

प्रदेश में 85,495 छात्रों ने दी परीक्षा

प्रदेश में स्नातक स्तर की प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष की परीक्षा 85,495 छात्रों ने दी है। बीते अप्रैल से मई महीने तक ये परीक्षाएं करवाई गई थीं, जिनका अब मूल्यांकन कार्य जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...