जान बचाने को जंगली जानवर से आधे घंटे तक ​भिड़ती रही 72 वर्षीय वृद्धा

--Advertisement--

जान बचाने को जंगली जानवर से आधे घंटे तक ​भिड़ती रही 72 वर्षीय वृद्धा

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत सिहोरपाई में मंगलवार को जंगल में पशुओं को चराते समय बुजुर्ग महिला पर गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिहोरपाई पंचायत के उपप्रधान सोनी कुमार की माता चैंचला देवी पशुओं को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। इसी बीच गीदड़ ने हमला कर दिया।

72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी जान बचाने के लिए जहां एक ओर चिल्लाती रही, वहीं आधे घंटे तक गीदड़ से भिड़ती रही। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे से गीदड़ को मार डाला और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...